CG – रिटायर्ड कर्नल पर रेप का आरोप: AIIMS इंजीनियरिंग विभाग में पदस्थ रिटायर्ड कर्नल ने महिला क्लर्क से किया दुष्कर्म… रेसीडेंसी ले जाकर कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर दिया घटना को अंजाम… FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एम्स की महिला कर्मचारी से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता क्लर्क की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांज पुलिस कर रही है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। आरोपी रिटायर्ड कर्नल का नाम राजेश सिंह बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड कर्नल राजेश सिंह रायपुर एम्स में इंजीनियरिंग विभाग में पदस्थ हैं। जबकि शिकायतकर्ता उसी विभाग में क्लर्क है।

जानकारी के मुताबिक जून 2022 में आरोपी अधिकारी ने उसके साथ एम्स रेसीडेंसी में ऱेप की घटना की थी। पीड़िता की शिकायत पर आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। शिकायत के मुताबिक झांसा देकर आरोपी उसे रेसीडेंसी में ले गया और फिर वहां कोलड्रिंक में शराब मिलाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में विभाग में शिकायत की गयी, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं गयी। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...