दुर्ग के शिवनाथ नदी में 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत; दोस्तों के साथ घूमने गया था ऐनिकट… गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाला बॉडी

  • शिवनाथ नदी में नाबालिग बच्चे की डूबने से मौत
  • दोस्तों के साथ महमरा एनिकट घूमने गया था मृत बालक
  • दोस्तों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाला
  • अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

दुर्ग। दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में एक और हादसा हुआ है। शिवनाथ नदी के महमरा एनिकट पर नहाने के दौरान डूबने से एक 12 साल के नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। स्थानीय मछुवारे ने किशोर को गहरे पानी से निकाला और अस्पताल ले गए। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि, रविवार को अहिल अपने तीन दोस्तों के साथ महमरा एनिकट के पास पहुंचा था।

इस दौरान सभी महमरा ऐनिकट के पास नहाने उतरे। जब सिंधिया नगर निवासी अहिल सिंह गहराई में चला गया और डूबने लगा तो साथ आए बच्चों क शोर सुन स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे को निकाला गया।

उसे इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। शव को मरच्यूरी में रखवा दिया गया। आज पोस्ट मोर्टेम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...