भिलाई निगम क्षेत्र में अब घर से पे कर सकते हैं प्रॉपर्टी टैक्स; नई एजेंसी डोर टू डोर कलेक्ट कर रही है पेमेंट… वॉटर टैक्स और यूजर चार्ज का भी कर सकते हैं भुगतान… छुट्टी के दिन भी मिलेगी सुविधा; पढ़िए ये खबर

  • संपत्तिकर के साथ ही जमा कर सकते है यूजर और वाटर टैक्स
  • नई एजेंसी डोर टू डोर कर रही है टैक्स वसूली
  • छुट्टियों के दिन भी काम करेगी नई एजेंसी

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स, यूजर चार्ज और वाटर टैक्स का भुगतान करने के लिए निगम के ऑफिस में लंबी-लंबी लाइन में लगाने की जरूरत नहीं है। नई एजेंसी डोर टू डोर टैक्स और चार्ज की वसूली कर रही है। इसके लिए निगम मुख्यालय के साथ-साथ हर जोन में अस्थाई काउंटर स्थापित किया गया है। खास बात यह है कि यह एजेंसी छुट्टी के दिन भी पेमेंट लेगी।

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम भिलाई एरिया में टैक्स वसूली के लिए कार्यरत नई एजेंसी श्री साई पब्लिक स्टेशनर्स ने वाटर टैक्स लेना प्रारंभ कर दिया है। संपत्तिकर के साथ ही यूजर चार्ज तथा वाटर टैक्स आदि भी जमा किया जा सकता है। निगम के मुख्य कार्यालय सुपेला के अलावा सभी जोन कार्यालय में टैक्स वसूली के लिए काउंटर स्थापित है।

कार्यालयीन दिवस के अलावा अब अवकाश के दिनों में भी टैक्स जमा किए जा सकते हैं, इसके लिए शनिवार और रविवार को भी टैक्स लेने के लिए काउंटर खुले रहेंगे। नई एजेंसी ने वाटर टैक्स लेना भी अब प्रारंभ कर दिया है। एजेंसी एसपीएस के कर्मचारी डोर टू डोर फील्ड में जाकर टैक्स कलेक्शन कर रहे हैं। इसके अलावा टैक्स वसूली के लिए शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।

एजेंसी ने सूर्या रेजीडेंसी, चौहान स्टेट तथा छावनी आदि में शिविर के माध्यम से टैक्स जमा करवाया। बल्क में पानी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से भी पहुंचकर वाटर टैक्स जमा लिया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि अपना टैक्स समय पर जमा कर ले। संपत्तिकर के साथ ही अन्य प्रकार के टैक्स भी जमा कर ले।

गौरतलब है कि निगमायुक्त रोहित व्यास ने टैक्स वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए है, इसी तारतम्य में प्रति शुक्रवार को इसकी समीक्षा भी की जा रही है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे एवं रमाकांत साहू टैक्स वसूली की समीक्षा प्रति सप्ताह कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...