कल CM हाउस, मंत्री गुरु के निवास का घेराव करेगी BJP; सांसद विजय बघेल ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, बोले – छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट… गरीबों के पक्के आवास का सपने को तार-तार कर रही कांग्रेस सरकार

भिलाई। छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने वाले है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक दिख रही है। सांसद विजय बघेल ने भूपेश सरकार के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की भाजपा कांग्रेस की असंवेदनशील सरकार ने गरीबों के पक्के आवास का सपने को तार-तार कर दिया है। जबकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार तक अपने यहां के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे रही है।

सांसद विजय बघेल ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। इसके चलते भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, खून खराबा, चोरी, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाएं लगातार पेश आने से प्रदेश की जनता हलाकान है। सड़कों की हालत खराब होने से दुर्घटना में होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पट्टा वितरण पर रोक लगी हुई है।पेयजल की समस्या से निपटने सरकार के पास कोई सोंच नहीं है। भूमि अधिग्रहण मुआवजा में घालमेल चल रहा है। अवैध शराब बिक्री, जुआ – सट्टा और नशा कारोबारियों को सरकार का खुला संरक्षण मिलने से शहर से लेकर गांव तक की सामाजिक समरसता खतरे में पड़ गई है। सांसद बघेल ने इन सभी मुद्दों पर भाजपा के मुख्यमंत्री एवं पीएचई मंत्री के निवास के कार्यक्रम को सफल बनाने जन जन से उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...