छत्तीसगढ़ में ट्रिपल तलाक का मामला: शादी के बाद महीने भर साथ रखा… फिर फोन कर के पत्नी को बोला – तलाक, तलाक, तलाक… महिला की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल तलाक का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। मनेंद्रगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर में बोरियाखुर्द स्थित आरडीए कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ की 22 वर्षीय युवती का विवाह पिछले साल 9 सितंबर को आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द के मोहम्मद शरीफ (36 वर्ष) से हुआ था। मुस्लिम विधि से मनेंद्रगढ़ में कार्यक्रम संपन्न हुआ था। युवती की स्किन खुश्क रहती है। यह जानकारी शादी से पहले वर पक्ष को दी गई थी। शादी के बाद युवती रायपुर में रहने के लिए आ गई। करीब महीनेभर बाद मोहम्मद शरीफ उसे मायके में छोड़कर चला गया।

फोन पर ही बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक
17 जनवरी को फोन पर 3 बार तलाक-तलाक-तलाक बोल कर तीन तलाक दे दिया और बोला कि तुम्हारी चमड़ी हमेशा खुश्क रहती है। मैं दूसरा निकाह करूगां, जिससे प्रार्थिया मानसिक रूप से प्रताडित हो रही है। अब प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 498 ए, ता०हि० व मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 4 कायम कर) विवेचना आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को धारा 41 (A) का नोटिस दिया गया।

आरोपी रायपुर से गिरफ़्तार
आरोपियों द्वारा सहयोग नहीं करने पर आरोपी मोहम्मद शमीम पिता स्व. मो. शरीफ उम्र 36 वर्ष निवासी आरडीए कालोनी बोरिया में आज गिरफ्तार कर चेक लिस्ट भर कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...