रिसाली निगम क्षेत्र में 63 लाख टैक्स वसूली के लिए 21 बकायादारों को फाइनल नोटिस जारी; छुट्टी के दिन भी होगा टैक्स जमा… लापरवाही बरतना पढ़ेगा भारी… निगम लेगी ये एक्शन; पढ़िए ये खबर

  • बकायादारों का नाम किया जाएगा सार्वजनिक
  • अवकाश के दिन भी होगा टैक्स जमा करने की सुविधा
  • खबर के अंत में देखिये बकायादारों की लिस्ट

रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में टैक्स जमा करने में लापरवाही बरतने वालों पर नगर पालिक निगम रिसाली ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर 21 बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी किया है। बकायादारों से 63 लाख 86 हजार 742 रूपए वसूली करनी है।

जारी हुई पहली सूची में 21 बकायादारों का नाम है, जो लगभग 23 वर्ष से बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे है। प्रभारी राजस्व अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि बकायादारों को विधिवत अंतिम नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि में टैक्स की राशि जमा करने की हिदायत दी गई है।

इसके बाद निगम विधिवत कुर्की कार्यवाही करेगा। नागरिक चालू वित्तीय वर्ष की राशि टंकी कार्यालय श्याम नगर, 35 नंबर स्कूल भवन कार्यालय या फिर ऑनलाइन जमा कर सकते है।

अवकाश के दिन भी होगा टैक्स जमा
प्रभारी राजस्व अधिकारी ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिक शासकीय अवकाश के दिन भी टैक्स राशि जमा कर सकते है। अवकाश के दिन में निगम के अधिकारी टैक्स वसूली करने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

बकायादारों का नाम किया जाएगा सार्वजनिक
रिसाली निगम ऐसे बकायादारों को धारा 174 के तहत नोटिस जारी कर रही है जो लंबे समय से राजस्व जमा नहीं कर रहे है। नोटिस जारी करने के साथ ही निगम बकायादारों की सूची को सार्वजनिक कर रही है। पहली सूची को सार्वजनिक करने के बाद दूसरी सूची तैयार की जा रही है।

देखिये बकायादारों की सूची :-

मैत्रीकुंज रिसाली के मोतीराम बघेल से 14701 रूपए वसूली किया जाना है। इसी तरह मैत्रीनगर रिसाली के अखिलेश यादव से 122212, टंकी मरोदा के मांगरू विश्वकर्मा से 339941, राममूर्ती यादव से 190723, मौहारी भाठा के बिरेन्द्र कुमार यादव अशोक यादव से 437108, रामप्रकाश यादव से 193761, लक्ष्मीनगर के लक्ष्मन पटेल, भीखू मुकेश, दिनेश व मेहूल से 202619, आजाद मार्केट रिसाली के सुरेन्द्र कुमार से 82586, लक्ष्मीनगर के रचना जैन से 345601, मैत्रीनगर के हीरालाल यादव से 559446, अवधपुरी के बालकृष्ण से 152146, सेंटथामस सिनियर स्कूल से 1676210, प्रगतिनगर के नवीन जैन से 294479, इस्पात नगर के जगन्नाथ यादव से 357925, प्रगतिनगर के अणुल रशीद से 287891, आजाद मार्केट के विनोद कुमार वर्मा से 144814, लाल बाहदुर पाण्डेय से 133698, अवधपुरी के विपिन जैन से 133698, शक्ति विहार के कामेश्वर सिंह से 117871, मैत्रीनगर के अर्जुन यादव से 98981 व ढालू।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...