Durg SP डॉ. पल्लव ने “हुनर नारी शक्ति पोस्टर” का किया विमोचन; 5 को Pink मैराथन का आयोजन… सेकंड फेज में होंगी कई कॉम्पिटिशन… मोस्ट Awardee के सर सजेगा Bhilai Queen का ताज; ज्यादा जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़िए

  • 5 मार्च को पिंक मैराथन का आयोजन
  • द्वितीय चरण में होंगी कई प्रतियोगिता
  • सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाले को मिलेगा भिलाई क्वीन का ताज

भिलाई। हुनर भिलाई की समूह प्रस्तुति “हुनर नारी शक्ति” पोस्टर का विमोचन दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया। डॉ. पल्लव ने कहा कि यह आयोजन नारी शक्ति को प्रेरित करने के लिए कारगार साबित होगा। इस आयोजन से शहर के लोग अधिक से अधिक जुड़े। पोस्टर विमोचन में आयोजक पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, पूर्व पार्षद ललित मोहन, गोकुल शर्मा, मुखित, अन्नूरहीम भी उपस्थित थे।

पिंक मैराथन का आयोजन
पूर्व पार्षद ललित मोहन ने बताया कि, 5 मार्च को सुबह 7 बजे पिंक मैराथन का आयोजन सेक्टर-1 बीएसएनएल चौक से भिलाई विद्यालय चौक से फिर बीएसएनएल चौक तक किया जाएगा। समस्त प्रतिभागियों को टी-शर्ट समिति द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। प्रथम 50 प्रतिभागियों को मेडल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

द्वितीय चरण में कई प्रतियोगिता
द्वितीय चरण जसगीत व रामायण प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता में कैरम, बैटमिंटन, चेंस, रस्सा खीच आैर कुर्सी दौड़, कला में वादन, गायन, नृत्य, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, थाली सजाओं तथा जोड़ी नंबर प्रतियोगिता जिसमें मां-बेटी, सास-बहू, ननद- भाभी, देवरानी-जेठानी भाग ले सकती है।

सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाले को मिलेगा भिलाई क्वीन का ताज
गृहस्वामिनी अवार्ड उन परिवारों को दिया जाएगा। जो विघटन के इस दौर में भी कम से कम तीन पीढ़ी एक साथ रह रहे हो। सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को भिलाई क्वीन का ताज पहनाया जाएगा। इसका फायनल 1 अप्रैल शनिवार को सेक्टर-1 बीएसएनएल मैदान में शाम 6 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी।

ज्यादा जानकारी के लिए देखिये पोस्टर :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...