IPS की टीम ने मारी रेड, दुर्ग शहर में एक ही दिन में पकड़े गए 32 सटोरिया… पुलिस ने जारी किए सबके नाम और तस्वीर, इतने पैसे भी बरामद

भिलाई। इन दिनों दुर्ग जिले में अवैध काम करने वालों की खैर नहीं है। ऑनलाइन सट्‌टा के साथ-साथ ऑफलाइन सट्‌टा खिलाने वालों पर कार्रवाई हो रही है। दुर्ग पुलिस ने दुर्ग शहर के अलग-अलग इलाकों से एक ही दिन में 32 सटोरियों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल, दुर्ग सीएसपी IPS वैभव बैंकर के नेतृत्व में यह रेड मारने की कार्रवाई की गई है।

दुर्ग सीएसपी वैभव ने बताया कि, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में, एएसपी संजय ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा आज अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध अभियान छेड़कर सख्त कार्यवाही की गई।

जिसमें सट्टा अभियान के तहत 2 मार्च को आरोपियों द्वारा बजरंग चैक नयापारा, चंडी मंदिर चैकी, गयानगर दुर्ग में लोगों को रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलवा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर सट्टा लिखने वालों को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन. सिंह, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर आरक्षक जावेद खान किशोर सोनी, प्रशांत पाटनकर, भरथरी निषाद, थामसन पीटर, गौरसिंह, नासिर बक्स, कमलेष यादव, जी. रवि, सुरेष जायसवाल, मिथलेष साहू, विकास ठाकुर एवं संतोष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...