ड्रग पेडलर्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस का एक्शन जारी; मादक पदार्थ बेचते हुए दो आरोपी गिरफ्तार… 240 पैकेट ब्राउन शुगर जब्त… जानिए कितनी है ड्रग्स की कीमत; SP Dr. अभिषेक पल्लव ने PC में बताई ये क्राइम स्टोरी; पढ़िये

  • करीब 25 लाख रूपये का ड्रग्स जब्त
  • दुर्ग क्षेत्र से दो नशे के सौदागर गिरफ्तार
  • एन्टी क्राईम, सायबर यूनिट और दुर्ग थाना की संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग। नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास 240 पैकेट ब्राउन शुगर (तकरीबन 25.540 ग्राम) बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक इसकी कीमत करीब 25 लाख रूपए आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ब्राउन शुगर को बेचने के फ़िराक में थे। तभी पुलिस ने इनको दबोच लिया।

आरोपी आदतन है नशे का कारोबारी
पुलिस की टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर नजर रखी जा रही थी, विषेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की शिवपारा निवासी पुराना आदतन नशे का कारोबारी लक्की महार अपने साथी कांशी निषाद के साथ मिलकर शिवपारा इमली पेड़ के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ मौजूद है।

25 लाख का ड्रग्स बरामद
आरोपी ब्राउन शुगर को बेच रहा था। सूचना मिलने पर टीम द्वारा शिवपारा इमली पेड़ के पास 02 व्यक्तियों लक्की महार, पिता सोहन महार, उम्र 29 साल, निवासी शिवपारा दुर्ग और कांशी निषाद पिता संतु निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवपारा दुर्ग को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लक्की महार के कब्जे से 07 बंडल में 140 पुड़िया ब्राउन शुगर वजनी करीब 15.550 ग्राम एवं कांशी निषाद के कब्जे से 05 बंडल में 100 पुड़िया ब्राउन शुगर वजनी करीब 9.99 ग्राम कुल वजनी करीब 25.540 ग्राम जुमला कीमती तकरीबन 25 लाख रूपये को बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गयी। थाना दुर्ग से एनडीपीएस एक्ट के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

SP पल्लव ने दिए है सख्त निर्देश
जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) ने निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, (दुर्ग) वैभव बैंकर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक एस.एन.सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना दुर्ग की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

इन्होनें निभाई अहम भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग से उप निरीक्षक देवादास भारती एवं एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक प्रदीप सिंह, जगजीत सिंह, शेख फारूख, तिलेष्वर राठौर, केषव साहू, चित्रसेन साहू, खुर्रम बक्ष, नरेन्द्र सहारे, धीरेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​इस्लाम और लोकतंत्र: लोकप्रिय शासन की इस्लामवादी अस्वीकृति से...

नई दिल्ली। ​मुस्लिम समाजों में इस्लाम और लोकतंत्र के बीच का संबंध लंबे समय से बौद्धिक और राजनीतिक बहस का विषय रहा है। जहाँ...

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...