भिलाई नगर विधायक यादव से ED फिर से करेगी पूछताछ; प्रवर्तन निदेशालय के AD ने MLA को भेजा समन… पूछताछ के लिए दफ्तर किया तलब… विधायक देवेंद्र ने ED पर लगाया परेशान करने का आरोप

  • 20 फ़रवरी को विधायक देवेंद्र के घर ED ने मारा था छापा
  • पूछताछ के लिए विधायक को बुलाया गया है ED ऑफिस
  • विधायक यादव ने ED पर लगाया परेशान करने का आरोप

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के घर पिछले महीने 20 फरवरी को ED ने रेड मारी थी। लगातार 16-17 घंटे के पूछताछ के बाद ED की टीम विधायक के घर से उनका फोन लेकर लौट गई थी। अब इसी मामले में छत्तीसगढ़ ED के हेडक्वार्टर रायपुर से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को समन भेजा गया है। उन्हें 7 मार्च को ED दफ्तर तलब किया गया है। समन में यह भी लिखा है कि, अगर वो वहां उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र यादव ने इस मामले पर ED पर कई आरोप लगाया हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, ईडी की ओर से उन्हें डराने, दबाने और फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि कभी नहीं हो सकता है। वो डरने वालों में से नहीं हैं। ईडी के सहायक निदेशक निर्मल झरवाल ने उन्हें समन भेजा है। उन्होंने 20 फरवरी और 1 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। विधायक ने उपस्थित न हो पाने में असमर्थता जताई थी। इसलिए फिर से ये समन भेजा जा गया।

इस बारे में जब मीडिया ने देवेंद्र यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस के नेताओं को भाजपा जानबूझ कर ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है। पिछली कार्रवाई में उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला है। ये जो समन आया है उससे वो डरते नहीं हैं। जो हमसे जानकारी चाहिए उसमें वो पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन अगर कोई हमें डराने, दबाने या फंसाने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध भी किया जाएगा।

विधायक यादव ने ED के अधिकारियों पर उनके फोन के कांटैक्ट्स नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के लिए सबसे जरूरी चीज होती है उसका संपर्क। ED ने उनका फोन जब्त किया, लेकिन कई बार कहने के बाद भी अब तक फोन के कांटैक्ट्स नहीं दे रही है। उनके अनुसार ये सब परेशान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विधायक का कहना है कि एक बार ईडी उन्हें बुला ले और जो पूछताछ करनी है कर ले। एक जनप्रतिनिधि का सबसे अधिक समय जनता के लिए होता है। इस तरह रोज-रोज बुलाने से जनता के समय का नुकसान होगा और जनता का नुकसान वो होने नहीं देंगे।

आपको बता दें विधायक देवेंद्र यादव का 19 फरवरी को बर्थडे था। इसके अगले दिन 20 फरवरी को ED के अधिकारियों ने उनके सेक्टर-5 स्थित निवास और उनके भाई धर्मेंद्र यादव के हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की थी। ईडी के अधिकारियों ने देवेंद्र यादव के घर में लगभग 17 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान बंगले के बाहर देवेंद्र समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद बाहर टेंट लगाकर भजन कीर्तन करने लगे। देवेंद्र यादव और धर्मेंद्र यादव के घर से जब लंबी पूछताछ के बाद भी ईडी के अफसरों को कुछ नहीं मिला तो वो रात में ही रवाना हो गए थे। इस दौरान विधायक का मोबाइल जब्त कर लिया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...