छत्तीसगढ़ में श्रद्धा हत्या कांड जैसी बड़ी वारदात: हस्बैंड ने अपनी वाइफ का किया मर्डर… जाली नोटों की मशीन की तलाश में गई थी पुलिस… बदबू से हुआ मामले का खुलासा; शव के किए थे 6 टुकड़े, महीनों से पानी की टंकी में छुपाकर रखी थी लाश; पढ़िए

छत्तीसगढ़ में श्रद्धा हत्या कांड जैसी बड़ी वारदात: हस्बैंड ने अपनी वाइफ का किया मर्डर… जाली नोटों की मशीन की तलाश में गई थी पुलिस… बदबू से हुआ मामले का खुलासा; शव के किए थे 6 टुकड़े, महीनों से पानी की टंकी में छुपाकर रखी थी लाश; पढ़िए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बड़ी वारदात हुई है। जिस प्रकार दिल्ली में श्रद्धा हत्या कांड हुआ था। आफताब ने श्रद्धा के 35 से 36 टुकड़े कर दिए थे। उसी तरीके से बिलासपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दिए।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बिलासपुर पुलिस नकली नोट छापने की मशीन की तलाश में आरोपी के घर पहुंची। पुलिस जब नकली नोट की मशीन की तलाश कर रही थी तब उन्हें बदबू आई। जिसके बाद मामले से पर्दा हटा। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते जान से मार डाला और उसके शव को पिछले 2 महीनों से पानी की टंकी में छुपा कर रखा था। दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, नकली नोट के अवैध कारोबार में लगे एक युवक के घर पर जब पुलिस ने छापा मारा तो नकली नोट, नोट छापने वाली मशीन के साथ ही वहां एक टंकी में महिला की 6 टुकड़ों में की गई लाश मिली। यह लाश पानी की टंकी में रखी हुई थी। आरोपी ने बताया, दो महीने पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या करके लाश को काटकर छिपा दिया था। उसने हत्या करने की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया।

दरअसल नकली नोट की तलाशी में जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसके घर की स्थिति चौंकाने वाली थी। पुलिस को घर से बदबू आ रही थी। इस बीच जैसे ही पुलिस ने सिंटेक्स की टंकी का ढक्कन खोला तो टुकड़ों में कटी लाश मिली, आरोपी पवन ने बताया, लाश उसकी पत्नी सती साहू की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। सकरी टीआई सागर पाठक के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाला पवन सिंह ठाकुर नकली नोटों का अवैध कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे उसलापुर ओवरब्रिज के पास नकली नोट के साथ दबोच लिया। और फिर जब उसके घर में दबिश दी गई तो 500 और 200 के नकली नोट के बंडल मिले।

पूछताछ में आरोपी पवन सिंह ने पुलिस को बताया, वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी 5 साल की है और बेटा 3 साल का है। वह यहां एनटीपी कर्मी निर्दोष एक्का के मकान में किराये पर रहता था। और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटिंग और रिपेयरिंग का काम करता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था, कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है। जिसके चलते उसने पिछले 5 जनवरी को पत्नी की हत्या कर दिया था। आरोपी पवन सिंह ठाकुर पत्नी सती साहू से लव मैरिज किया था, इसलिए लड़की के मायके वाले बेटी से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। घटना के 2 महीने बीतने के बाद भी महिला के मायके वाले किसी तरह की खोजबीन नहीं किए। यहां तक कि, आसपास के लोगों को भी कोई भनक नहीं लगी थी। आरोपी काम के बहाने बाहर जाने का बोलकर बच्चों को गांव में अपने माता-पिता के पास छोड़ आया था।

पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि, पवन सिंह की पत्नी सती साहू मुंगेली के दाऊपारा की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। शादी के बाद से दोनों उसलापुर में रहते थे।बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के साथ उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली नोट बनाने और मार्केट में खपाने का काम करते थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आज इस पर बड़ा खुलासा कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...