भिलाई में एक बार फिर से बना ग्रीन कॉरिडोर: अबनॉर्मल हीमोग्लोबिन के मरीज को सेक्टर-9 अस्पताल से रायपुर किया गया था रेफेर… जिले में वेंटीलेटर युक्त एम्बुलेंस की मांग; पार्षद वशिष्ठ ने कही ये बात

भिलाई। दुर्ग जिले में मरीज को रायपुर पहुंचाने के लिए एक बार फिर से ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इस बार ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई से रायपुर MMI अस्पताल तक किया गया है। दरहसल पेशेंट के अंदर हीमोग्लोबिन जरुरत से अधिक है। वैशाली नगर भिलाई निवासी युवक में हीमोग्लोबिन पॉइंट नॉरमल वैल्यू से ज्यादा है। इस कारण वश उसे रायपुर रेफर किया गया।

भिलाई नगर निगम के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा से परिजनों ने कांटेक्ट किया और ग्रीन कॉरिडोर बनवाने की अपील की जिसके बाद उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से समन्वय करके ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि, दुर्ग जिले में वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस न होना बहुत बड़ा कारण है की मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाता है।

उन्होंने ने आगे कहा कि, हमने कुछ दिनों पहले दुर्ग के एसडीएम आईएएस लक्ष्मण तिवारी से जिले में एक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की मांग की थी, ताकि जरुरत पड़ने पर एंबुलेंस रायपुर से मंगाई जाती है उसमें जो समय व्यर्थ होता है वो न हो। अगर किसी कारण वश जिला प्रशासन के द्वारा वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाती है। तो हम समाज में लोगों को प्रेरित करेंगे कि कोई वेंटिलेटर एंबुलेंस दान करें और इसे हम नगर निगम के द्वारा संचालित कर सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...