भिलाई में जिसके लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, वो निकला कोरोना पॉजिटिव…सेक्टर-9 के ICU में एडमिट के बाद किया गया था रायपुर रेफर, अब Aiims रायपुर में भर्ती

भिलाई। दुर्ग जिले में कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर है। सेक्टर-9 अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज रायपुर में कोरोना पॉजिटिव निकल गया है। दरअसल, मरीज को सेक्टर-9 अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया। जहां जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि, मरीज कोरोना संक्रमित है। ग्रीन कॉरिडोर बनाने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने भिलाई टाइम्स से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है।


दरअसल, दुर्ग जिले में मरीज को रायपुर पहुंचाने के लिए एक बार फिर से ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इस बार ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई से रायपुर के एक निजी अस्पताल तक किया गया है। दरहसल पेशेंट के अंदर हीमोग्लोबिन जरुरत से अधिक है। वैशाली नगर भिलाई निवासी राहुल गिद्वानी नाम के युवक में हीमोग्लोबिन पॉइंट नॉरमल वैल्यू से ज्यादा है। इस कारण वश उसे रायपुर रेफर किया गया।

भिलाई नगर निगम के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा से परिजनों ने कांटेक्ट किया और ग्रीन कॉरिडोर बनवाने की अपील की जिसके बाद उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से समन्वय करके ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि, दुर्ग जिले में वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस न होना बहुत बड़ा कारण है की मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाता है।

उन्होंने ने आगे कहा कि, हमने कुछ दिनों पहले दुर्ग के एसडीएम आईएएस लक्ष्मण तिवारी से जिले में एक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की मांग की थी, ताकि जरुरत पड़ने पर एंबुलेंस रायपुर से मंगाई जाती है उसमें जो समय व्यर्थ होता है वो न हो। अगर किसी कारण वश जिला प्रशासन के द्वारा वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाती है। तो हम समाज में लोगों को प्रेरित करेंगे कि कोई वेंटिलेटर एंबुलेंस दान करें और इसे हम नगर निगम के द्वारा संचालित कर सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...

CG में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर घटना को...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला...