दुर्ग में मर्डर, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा: उधारी को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई, टूट गई पसली, सिर में चोट के बाद पानी पीकर सो गया, फिर दोबारा उठा नहीं…

भिलाई। दुर्ग शहर में हत्या हो गई। शहर के मोहननगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हत्या हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया है कि, मोहननगर थाना क्षेत्र में शांतिनगर अंबेडकर आवास जी-१३ में राज रहे मुकेश लंजीयर उम्र-२६ की अपने पड़ोस में रह रहे शिव श्याम कुंवर एवं सतीश श्याम कुंवर एवं दोनों के परिवार के बीच में लड़ाई हुई थी।


दोनों पड़ोसियों के बीच 2500 रुपये के लेन देन और ऊधारी को लेकर बहस हुई जिसमें शिव और सतीश और उनके परिवार वालों द्वारा मुकेश को डंडे से मारा। जिसमें मुकेश को सिर और पसली में चोट आई।

दोपहर को मुकेश घर में पानी पिया और सो गया और जब शाम को हिला डुला नहीं तो वहाँ से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया शिवकुमार कुंवर एवं उसका परिवार पकड़ा गया है । १ आरोपी की तलाश जारी है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...