भिलाई। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था और श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के तत्वाधान में 6 मार्च 2023 को भिलाई में प्रदेश स्तरीय दिव्यांग फैशन शो का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में किया गया। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका /अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी उन्होंने बताया दिव्यांगजनों के इस फैशन एंड टैलेंट शो में दिव्य हीरोज व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स और कृत्रिम अंगों पर अपने वजन को संभालते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए। ये पल हम सभी के लिए बहुत रोमांचकारी था। पहली बार एक नई सोच के साथ हमारी कोशिश थी इस फैशन शो की। ऐसा आयोजन प्रदेश में पहली बार किया गया है।
नीतू श्रीवास्तव ने बतया कि, इस फैशन शो को कराने का हमारा उद्देश्य दिव्यांगजनो को फैशन के फील्ड में एक प्लेटफार्म देना था और उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखार कर प्रोत्साहित करना था।इस आयोजन में प्रदेश के कई जिलों जैसे,शक्ति, बिलासपुर ,रायपुर राजनांदगांव, बेमेतरा कोरबा,भिलाई ,दुर्ग से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नीतू श्रीवास्तव जी ने बताया की इस आयोजन में हमें जनमानस का बहुत सहयोग प्राप्त हुआ।
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा द्वारा जानकारी दी गई की यह फैशन शो सिर्फ एक फैशन शो नहीं था सही मायने में यह एक टैलेंट शो था जिसमें हम आप सब की एक छोटी सी कोशिश इन दिव्यांगजनों की खुशी का कारण बनी। मुझे आशा है की हमारे इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर कई सामाजिक संस्थाएं ,संगठन आगे आकर इस तरह के आयोजन भविष्य में अवश्य करेगे।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेरणा धबार्डे (मिसेज यूनिवर्स बेस्ट परफॉर्मेंस 2022–23) भिलाई , पायल जैन ( छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला विंग अध्यक्ष)दुर्ग , प्रतिमा सिंह (मिसेज इंडिया इंटरनेशनल विनर 2022)प्रतापपुर , प्रज्ञा सिंह (राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित शिक्षिका) दुर्ग, निधि अग्रवाल अध्यक्ष (राजश्री फाउंडेशन) रायपुर, टीना खंडेलवाल (इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एवं चोको मानिया संचालिका)भिलाई, विकास जयसवाल संचालक (आशीर्वाद ब्लड बैंक), प्रवीण भूतड़ा (संचालक वेडिंग कारपोरेट राजेश टेंट हाउस) दुर्ग, डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव
एकेडमिक डीन भिलाई शामिल हुए।
मंच संचालन प्रोफेसर लक्ष्मी वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव एवं शमसुद्दीन थरानी द्वारा किया गया।
दिव्यांगजनों का मेकअप सुमन देवांगन (शेडो ब्यूटी पार्लर) दुर्ग वह कविता सिंह (स्टाइलिश फ्लो ब्यूटी पार्लर) भिलाई द्वारा किया गया।
संस्था के सभी सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा इस कार्यक्रम में।
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के पूरे स्टाफ का भी विशेष योगदान रहा इस कार्यक्रम में।
दिव्यांग फैशन शो में स्थान
1)प्रथम स्थान–खिलेश साहू दुर्ग जिन्हे 2,100 रुपए नगद पुरस्कार,मोमेंटो, सर्टिफिकेट, 4 गिफ्ट हेम्पर
2))द्वितीय स्थान –वेंकट लक्ष्मी भिलाई जिन्हे 1,500रुपए नगद,मोमेंटो, सर्टिफिकेट, 4 गिफ्ट हेम्पर
3)तृतीय स्थान –चंद्रकला राव भिलाई जिन्हे 1,100 रुपए नगद,मोमेंटो, सर्टिफिकेट ,4 गिफ्ट हेम्पर
बाकी 20 प्रतिभागी रनरप रहे।जिन्हे 500 रुपए नगद पुरस्कार,मोमेंटी, सर्टिफिकेट और 4 गिफ्ट हेम्पर से सम्मानित किया गया।
पार्वती साहू –भिलाई
रामेश्वर – भिला
सोनराज आनंद– भिलाई
धनेश्वरी वर्मा –रायपुर
बलदेव साहू –रायपुर
भूषण लाल निषाद –बेमेतरा
पद्मा ध्रु– रायपुर
विभीषण कुमार निषाद –रायपुर
सावित्री कौशल – भिलाई
कल्याणी बेलचंदन – भिलाई
गार्गी साहू – बिलासपुर
सविता निषाद – महासमुंद
प्रभा भूरे – भिलाई
हरी सोनवानी – शक्ति
लक्की सोनी – कोरबा
होरी लाल यादव – रायपुर
उर्मिला –राजनांदगांव
जेयुश चक्रवर्ती – बिलासपुर
अश्वन सोनवानी – भिलाई
संदीप कुमार – रायपुर
देवनारायण धीवर – रायपुर

