CG – 6 पुलिसकर्मी घायल: अवैध शराब पकड़ने गई थी पुलिस की टीम, परिवार के लोगों ने कर दिया जानलेवा हमला, फिर…

पलारी। अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलौदा बाजार जिले के अंतर्गत थाना राजा देवरी के ग्राम छतवन का है। इस घटना में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें एक आरक्षक को सिर पर चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार, होली में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में देवरी थाना पुलिस टीम ने अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई के लिए ग्राम छतवन के लोकेश्वर वैष्णव के घर पर दबिश दी।

इससे आक्रोशित वैष्णव परिवार ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद देवरी पुलिस ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर देखते हो देखते छतवन गांव छावनी में तब्दील हो गया।

पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों पर कार्रवाई कर पुलिस ने सभी को न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है। हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार में दाखिला कराया गया है, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

राजा देवरी थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दर्जन भर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 294, 186, 354, 330, 342, 307 3(1)(द) 3(1)(ध) 3 (2)वीए लगाई गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जीवन दास वैष्णव, लोकेश वैष्णव, चेतन दास वैष्णव, प्रगति वैष्णव, निरोज वैष्णव, धनवा दास वैष्णव हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...