थाने में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका… बोली – घरवालों के साथ भेजा तो होगा जान का खतरा, फिर पुलिस ने मंदिर में करवाई शादी

The girlfriend insisted on marrying her lover in the police station

रामपुर। रामपुर के स्वार कोतवाली के मसवासी चौकी में एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करवाने की गुहार लेकर पहुंच गई और जिद करने लगी कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी. युवती को काफी समझाया गया, लेकिन जब वो नहीं मानी और शादी की जिद पर अड़ी रही तो पुलिस ने प्रेमी जोड़े के फेरे मंदिर में करवा दिए. जिसके बाद प्रेमी जोड़ा खुशी-खुशी घर चला गया.

मसवासी चौकी क्षेत्र के भूबरा निवासी सोनू पुत्र गौतम का मोहल्ला निवासी निशा पुत्री विजय सिंह के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते प्रेमिका घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई. जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वो पुलिस चौकी पहुंच गए और युवती को अपने कब्जे में लिए जाने की मांग करने लगे.

चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि जब युवती से उन्होंने बात की तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है. अगर उसे परिजनों के साथ भेजा तो उसकी जान को खतरा है. युवती की जान की खतरे की बात सुनकर और युवती द्वारा अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर चौकी प्रभारी ने प्रेमी जोड़े का पुरानी पुलिस चौकी के मंदिर में फेरे करवा दिए. जिसके बाद प्रेमी युवक प्रेमिका को अपने साथ खुशी खुशी घर ले गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...