हुनर नारी शक्ति के दूसरे चरण की हुई शुरुवात: पहले चरण में महिलाओं ने लगाई थी पिंक मैराथॉन में दौड़; आज बैडमिंटन में महिलाओं ने खूब आजमाया हाथ… कल होंगे ये आयोजन; जानिए

भिलाई। भिलाई में “हुनर भिलाई का” के बैनर तले “हुनर नारी शक्ति का” कार्यक्रम का दूसरा चरण की शुरुवात हुई। आज बैडमिंटन के कई मुकाबले खेले गए। इस कार्यक्रम के पहले चरण में 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इसका आयोजन 5 मार्च को हुआ था। जिसमें महिलाओं के लिए पिंक मैराथॉन और पुष्प की होली का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल हुए थे।

आज बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहला मुकाबला सोनाली पुणेकर और ममता नेताम के मध्य खेला गया। जिसे सोनाली ने 21-12 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला रेखा भागवत एवं अनीता के मध्य खेला गया। जिसे रेखा भागवत ने 15 ग्यारह से जीत लिया। तीसरा मुकाबला शोभा बाजपेई एवं तारा पटेल के मध्य खेला गया। जिसे तारा पटेल ने 15 आठ से जीत लिया। अगला मुकाबला रुचिता एवं हर्षिता के मध्य खेला गया। जिसे रुचिता ने 21 8 से जीत लिया। अगला मुकाबला एस ललिता एवं परी पटेल के मध्य खेला गया। जिसे एस ललिता ने 21 8 से जीत लिया। उसके बाद उत्तरा मेश्राम एवं नंदिनी के मध्य खेला गया। जिसे उतरा ने किस 15 से जीत लिया।

रविवार को होंगे ये आयोजन
आयोजन समिति की डॉ. सविता ललित मोहन ने बताया कि, रविवार को हुनर नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत सेक्टर-2 गणेश पूजा पंडाल में गायन वादन एवं नृत्य का ऑडिशन एवं पाक कला का फाइनल राउंड शाम को 5:00 बजे रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...