डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेलिब्रेट किया गया होली

भिलाई। डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 में दिनांक 7 मार्च 2023 को महाविद्यालयीन परिवार एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने मिलकर होली उत्सव का आयोजन किया इस आयोजन में वाणिज्य विभाग के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गणों ने भी अपनी खासी भूमिका निभाई हर्षोल्लास से भरे इस पर्व में जहां सब एक रंग में रंग जाते हैं और तब भेदभाव आपसी मतभेद को भुलाकर एक हो जाते हैं इसी भावना के साथ होली के उत्सव को मनाया गया होली से पूर्व समस्त प्राध्यापकों की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें होली का आयोजन किस प्रकार किया जाए इस विषय पर चर्चा हुई तथा प्रत्येक प्राध्यापक अपने घर से क्या पकवान लेकर आएंगे यह भी निश्चय किया गया होलिका दहन के दिन वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा में होली सेलिब्रेशन हेतू सुंदर सजावट की गई l

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना मजूमदार द्वारा की गई जिसमें उन्होंने होली के महत्व को समझाया समस्त प्राध्यापकों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही साथ अति शीघ्र आने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए भी सबको शुभकामनाएं दी तत्पश्चात वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अल्पना दुबे कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की उन्होंने कहा कि होली के रंगों का अर्थ लाल पीले नीले रंग नहीं ये ज़िंदगी के वे रंग है जिसे हम सब सुख दुख में साथ रहकर बिताते हैं। उन्होंने कहा होली के दिन जब सबके चेहरों पर रंग लग जाते हैं तो सब एक समान हो जाते हैं सबकी निजता खत्म सब एक समान एक रुप l

उन्होंने सभी प्राध्यापकों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इसके पश्चात आइक्यूएसी हेड डॉ मनीष कालरा एवं डॉ शीला विजय के द्वारा होली के सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मन मोह लिया सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापक होली के मोहक गीतों पर झूमने लगे और पूरा माहौल रंगों से एवं गीतों से भर गया कुछ समय के लिए तो ऐसा लगा जैसे इंद्रधनुष ने अपनी रंगों से भर दिया हो कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापकों के द्वारा जो मिष्ठान लाए गए थे उसका भी रसास्वादन किया गया होली में विशेष रूप से बनने वाली ठंडाई गुजिया जैसे पकवान का लुफ्त उठाया कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर दीप्ति बघेल के द्वारा सभी आगंतुक जनों का आभार प्रदर्शन किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...