भिलाई में विभिन्न क्षेत्र मे बेहतर काम करने वाली महिलाओं का सम्मान; माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजन… MP सरोज पाण्डेय चीफ गेस्ट के रूप में होंगी शामिल

भिलाई। भिलाई में माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता, नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। डॉ.संतोष राय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ राज्य की ऐसी महिलाऐं जो समाज के प्रति अदभूत एवं ऐतिहासिक योगदान निरंतर रखती है, ऐसी ही नारी शक्ति को माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कल 12 मार्च को सुबह 10:30 बजे भिलाई नगर निगम के पास होटल अमित इंटरनेशनल मे सम्मानित किया जायेगा।

सम्मानित होने वाली महिलाओं मे डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, डॉ. याशा उपेन्द्र, डॉ. अनिता सावंत, डॉ. संगीता सिन्हा, विशाखा रस्तोगी, डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, डॉ. सुजाता दास, सी.एम.ए. पूर्णिमा गोयल, मलय जैन, फरिदा बेगम, साहनो मोहनन, शशि प्रभा गुप्ता, अंजु साहू, गुंजा तिवारी, दीलिमा मजुमदार, डॉ. अभा शशि कुमार, प्रज्ञा सिंह, के. शारदा, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, जगरूती केतन दोशी, मंग्रीता टोप्पो, मिनाक्षी राय, नीतू श्रीवास्तव, नीधि चंद्राकार, सीमा ओसवाल, कोमल धनेशर, डॉ. अंजली सिंह, सरिता पाण्डे, डॉ. सुरेखा जावड़े, जया पाण्डे अन्य का नाम शामिल है।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सरोज पाण्डे (राज्यसभा सांसद), डॉ. अभिषेक पल्लव (एसपी दुर्ग), थॉमस चोको (डीआईजी, एसएसबी), सतीष झाम्ब (उद्योगपति) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी सामाजिक संस्था हैं जो ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को बेहतर करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जाता हैं। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य ने श्रमिक बस्ती, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर आवश्यकता की वस्तुएँ देकर मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा हैं, के भाव को चरितार्थ करती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में भारी बारिश से भू-स्खलन, कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन...

जगदलपुर। बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक...

आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को किया जागरूक, श्रुति फाउंडेशन ने...

दुर्ग। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था ने महिला स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। रूपलता साहू संस्था की दुर्ग जिला...

पहले ही साल में रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने...

भिलाई. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत पहले चरण का सीट आवंटन बुधवार को जारी हो गया।...

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...