भिलाई से लापता युवती की बेमेतरा में मिली लाश: शव का पोस्टमॉर्टेम कराने के बाद अपने घर छोर कर फरार हो गया युवक… जानिए मौत की क्या वजह आई है सामने…? परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; देखिये वीडियो

  • अदालत धुर्वे नाम के युवक ने युवती का शव को छोर कर हुआ फरार
  • अदालत धुर्वे ने कल्पना का पति बताकर अस्पताल से लिया था उसका शव
  • अदालत धुर्वे की मां ने पुलिस को दी घर में शव होने की सुचना
  • अदालत धुर्वे की तलाश मे जुटी है पुलिस
  • मस्तूरी के अस्पताल में पहले ही हो चुका है युवती का पोस्टमॉर्टेम
  • युवती के परिजन बोले, इस लड़के को हम नहीं जानते

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शांति नगर की निवासी एक महिला जनवरी से लापता थी। अब इस युवती का शव बेमेतरा पलिस को बेमेतरा जुनवानी गांव में मिली है। मृतक का नाम 24 वर्षीय कल्पना सिंह राजपूत के रूप में हुई है। कल्पना एमऐ फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। बीते 24 जनवरी को वह घर से कपड़ा सिलाने की बात बोलकर निकली और उसके बाद फिर लौटी ही नहीं। उसका मोबाइल जब बंद आया तो घर वालों ने गुमशुदगी की शिकायत वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि, युवती मिर्गी से ग्रसित थी और मिर्गी का दौरा पढ़ने से उसकी मौत हुई है। इस मामले में अदालत धुर्वे नाम के युवक का नाम सामने आ रहा है। अदालत ने युवती की लाश को अपने घर पर छोर कर खुद फरार हो गया है। घर वालों का कहना कि, हम इस लड़के को जानते तक नहीं और अगर ये नेचुरल डेथ है तो वो युवक भगा क्यों ? परिजन हत्या का आशंका जाता रहे है।

देखिये इस क्राइम स्टोरी का वीडियो :-

घर वालो को हत्या का आशंका
अदालत धुर्वे के नाम का व्यक्ति कल्पना की लाश को पोस्टमॉर्टेम के बाद अपनी पत्नी बता कर वहां से ले गया,फिर उसने कल्पना की बॉडी को अपनी मां के घर छोर फरार हो गया। वहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि, उनका बेटा ये शव छोड़कर भाग गया है। कल्पना के परिजनों ने शव की शिनाख्त तो कर ली है। अब इस मामले में कल्पना के घर वालों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि, अगर ये नेचुरल डेथ दे तो वो लड़का (अदालत धुर्वे) शव छोर कर क्यों फरार हो गया।

अदालत धुर्वे की मां ने पुलिस को दी सुचना
कल्पना सिंह के चाचा त्रिलोक सिंह ने बताया की, 9 मार्च को उनके पास वैशाली नगर थाने से दो सिपाही आए। उन्होंने एक फोटो दिखाया तो मैंने बताया कि ये फोटो कल्पना की है। इसके बाद उन सिपाहियों ने मारो थाने जाने को कहा। जब वहां जल्द नहीं पहुंच पाए तो फोन आया कि आप सीधे बेमतरा आइए। बेमेतरा जाने पर पुलिस वालों ने शव की पहचान कराई तो वो कल्पना की थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें ये शव कंबल में लिपटा हुआ जुनवानी में मिला है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा अदालत धुर्वे ये शव उसके पास छोड़कर भाग गया है।

अदालत धुर्वे ने कल्पना का पति बताकर अस्पताल से लिया उसका शव
बेमेतरा जिले के पुलिस के अनुसार, जुनवानी गांव निवासी महिला ने उन्हें सूचना दी थी उसका बेटा अदालत धुर्वे घर में किसी का शव रखकर चला गया है। उसके बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर मस्तूरी पुलिस से सूचना मिली है कि, अदालत धुर्वे ने खुद को कल्पना का पति बताया था और पीएम के बाद शव उसी को सौंपा गया था।

अदालत धुर्वे की तलाश मे पुलिस
पोस्टमार्टम के बाद अदालत धुर्वे ने मस्तूरी पुलिस को बताया था कि, कल्पना को मिर्गी की शिकायत है, 8 मार्च को मस्तूरी के रिसदा गांव दवा लेने गया था। रास्ते में अचानक कल्पना बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उसे तुरंत मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर अदालत धुर्वे ने जुनवानी गांव पहुंचकर शव को अपने घर में रखकर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

मस्तूरी के अस्पताल में हो चुका है पहले पोस्टमॉर्टेम
मृतक के चाचा त्रिलोक सिंह के मुताबिक, बेमेतरा में कल्पना के शव का 10 मार्च को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने यह कहते हुए पीएम करने से मना कर दिया कि इसका पीएम पहले ही किया जा चुका है। डॉक्टरों ने कहा कि अब इसे फॉरेंसिक एक्सपर्ट के पास रायपुर भेजना चाहिए। इसी दौरान मस्तूरी थाने से सूचना मिली की उस लड़की का पीएम मस्तूरी के अस्पताल में हुआ है। उनके पास पीएम रिपोर्ट भी आने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के 7 पेनलिस्ट...

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। सट्टा खिलने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अधिकारी अमन सिंह और उनकी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ आय से...

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा में बड़ा नव हादसा: महानदी नदी में...

ओडिसा के CM नवीन पटनायक ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान सुबह से चल रहा रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन रायगढ़,झारसुगुड़ा। छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमा में बड़ा...

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

ट्रेंडिंग