रायपुर के महिला सम्मान कार्यक्रम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा चीफ गेस्ट के रूप में हुई शामिल; कहा- जेंडर इक्विटी और इक्वलिटी के अंतर को समझना होगा

रायपुर, दुर्ग । रायपुर के निजी यूनिवर्सिटी के आयोजन में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कृति ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज के युग में नारी जिस क्षमता से घर मैनेज करती है, ठीक उसी तरह से महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपने कार्य को बेहतर तरह से मैनेज कर रही है। चाहे वह नौकरी पेशा की भूमिका में हो, उद्यमी हो, राजनीति हो या फिर विज्ञान अनुसंधान का ही क्षेत्र क्यों न हो महिलाओं की भागीदारी आज सराहनीय है। साथ ही समाज को जेंडर इक्विटी और इक्वलिटी के अंतर को समझना होगा। अगर महिलाओं को इक्वलिटी में लाना है तो उसे पहले जेंडर इक्विटी देना होगा।

इस अवसर पर कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि यह कहावत बिल्कुल सही है कि एक पुरुष को शिक्षित करें तो केवल एक व्यक्ति ही शिक्षित होता है, पर जब एक महिला को शिक्षित होती है तो एक पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। महिला बिना स्कूल जाये भी इतनी सक्षम होती है कि वह अपनी आने वाले पीढ़ी को ज्ञान दे सकती है। यह क्षमता केवल महिलाओं के पास ही होती है। महिलाएं केवल शिक्षा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कॉरपोरेट क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

इंस्टीटूशन्स के अकादमिक डायरेक्टर डॉ. बी सी जैन ने कहा कि महिलाओं के लिए केवल एक ही दिन उत्सव नहीं होना चाहिए बल्कि हर दिन एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए। हमारे समाज में पुरुष वर्ग जिस तरह से अपनी भागीदारी निभाते है उसी तरह से समाज के विकास में महिला भी अपनी भागीदारी निभाती है और वह उतनी ही सम्मान की हकदार है। साथ ही कहा कि महिला और पुरुष दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं।

इस अवसर पर इंस्टीटूशन्स के सीईओ सुमित श्रीवास्तव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज विकसित तभी होता है जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले। महिलाओं के बिना एक सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है और हमारे समाज का ही यह दायित्व है कि उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में के.एस.बी.एम. की प्राचार्या रूपाली चौधरी ने आभार प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह में इंस्टीट्यूट के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और सभी विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत छात्रों की चयन प्रक्रिया...

चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना एक जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश बची सीटों के लिए 1 से 8 जुलाई तक पुनः...

झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान...

गिरिडीह , झारखंड। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। यहाँ वह लगातार...

CG – मामूली सी विवाद में 10 साल के...

मामूली सी विवाद में 10 साल के बच्चे ने मौत को लगा लिया गले डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने...

छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित: ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति...

रायपुर। भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को...

ट्रेंडिंग