शरीर पर होली का गुलाल… बुलेट पर कपल सवार… बीच सड़क पर करते रोमांस; वायरल होता VIDEO, देखिए

couple riding on the bullet, romancing in the middle of the road

मल्टीमीडिया डेस्क। राजस्थान में बाइक में बैठे प्रेमी जाेड़े के रोमांस के वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में लड़की पेट्रोल टैंक पर बैठी होती है और युवक बाइक चला रहा होता है। ऐसा ही एक वीडियो अब राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आया है। जिसमें एक प्रेमी जोड़ा होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बुलेट पर जाते हुए एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा है। लड़की पेट्रोल टैंक पर बैठी है और बाइक चला रहे युवक के गले लगे हुए है। किसी ने भी हेलमेट भी नहीं पहन रखा है।

यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो राजस्थान की यातायात पुलिस के पास भी पहुंच गया है। बुलेट बाइक के नंबर से आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले अजमेर जिले के एक प्रेमी जोड़े का इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शहर के पुष्कर रोड पर युवक और युवती मोटरसाइकिल पर खुलेआम रोमांटिक स्टंट करते नजर आ रहे थे। युवक बाइक चला रहा था और युवती पेट्रोल टैंक पर युवक की ओर मुंह किए हुए बैठी थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...