शर्मनाक! अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत: फोन पर बात कर रही थी महिला… पीछे से युवक आया महिला को KISS किया और भाग गया… देखिए VIDEO

Obscene act with female health worker in hospital

क्राइम डेस्क। जमुई सदर अस्पताल परिसर में एक शरारती युवक ने दिनदहाड़े महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ जबरन अश्लील हरकत की. इस मामले में महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा अज्ञात के खिलाफ जमुई थाने में FIR दर्ज करायी गयी है. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे एक महिला फोन पर बात कर रही थी तभी एक शख्स पीछे से आता है, उसे जबरदस्ती किस करता है और भाग जाता है.

जानकारी के अनुसार महिला स्वास्थ्य कर्मी जो जमुई सदर अस्पताल में वर्ष 2015 से चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में कार्यरत है. जिसके साथ एक बदमाश ने दिनदहाड़े अश्लील हरकत की. मामला शुक्रवार का बताया गया है. जिसका सीसीटीवी आज सामने आया है. सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एक महिला स्वास्थ्यकर्मी जो अस्पताल परिसर में किसी से फोन पर बात कर रही थी. इसी दौरान अस्पताल परिसर में दौड़ता हुआ एक शरारती युवक आया और महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत करते हुए फरार हो गया. इस हरकत का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया.

इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे वह किसी से फोन पर बात कर रही थी, तभी अस्पताल परिसर में पीछे से दीवार फांदकर आया और मेरा मुंह दबा दिया और मेरे साथ बदसलूकी करते हुए भाग गया.

इस मामले में जमुई एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में आ जाएंगे. वहीं एसडीपीओ ने बताया कि महिला पूरी तरह सुरक्षित है. यह पहली घटना है जो मेरे संज्ञान में आई है. बता दें कि शाम ढलते ही जमुई सदर अस्पताल गेट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...