प्रो.शर्मा बने पेंशनर्स महासंघ के दुर्ग संभाग प्रभारी: उच्च शिक्षा विभाग में 42 वर्षों तक कई पदों पर रहें, सदस्यों में हर्ष का माहौल

भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग में विविध पदों पर 42 साल की सेवा पूरी कर प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ.महेश चन्द्र शर्मा को छत्तीसगढ़ पेंशनर्स महासंघ के उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ के दुर्ग संभाग प्रभारी का दायित्व दिया गया है।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के दुर्ग सम्भाग के अध्यक्ष बी.के.वर्मा ने प्रो.डा.शर्मा को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव एवं प्रदेशाध्यक्ष जे.पी. मिश्र ने भी अपनी सहमति दी है।

ज्ञातव्य है डा.शर्मा अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक साइंस कालेज दुर्ग,वैशालीनगर कालेज,उतई कालेज दुर्ग एवं रामाटोला कालेज राजनांदगांव में सफल प्रोफेसर और प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं देकर रिटायर हुए हैं।

साहित्य,शिक्षा और संस्कृति के संदर्भ में देश-विदेश के अनेक सफल भ्रमण कर चुके डा.शर्मा ने अनेकों संगठनों और यूनियनों का नेतृत्व करते हुये अधिकारी – कर्मचारी कल्याण कार्य भी किया। डा.शर्मा ने उन्हें ये दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश , राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र नामदेव , प्रांत अध्यक्ष जे.पी. मिश्र एवं संभागीय अध्यक्ष बी.के.वर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...