दुर्ग जेल में बंदी की मौत: मर्डर है या सामान्य मौत…‌‌? दंडाधिकारी जांच शुरू, 23 तक पेश करना होगा सबूत

भिलाई। केन्द्रीय जेल दुर्ग में दण्डित बंदी जगीरा सिंग आत्मज निरवैल सिंग, की 17 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो गयी थी। इस संबंध में दण्डाधिकारी जांच की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उनके द्वारा बंदी की मृत्यु के संबंध में जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी के द्वारा जांच बिन्दु निर्धारित किए गए है।

  • इनमें दण्डित बंदी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था
  • बंदी को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी
  • बंदी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई
  • बंदी की मृत्यु के लिए क्या इस घटना को टाला जा सकता था
  • दण्डित बंदी की मृत्यु के लिए जेल अधिकारी एवं कर्मचारी तो जिम्मेदार नहीं है

इन बिन्दुओं के आधार पर जांच की जाएगी। घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो तो स्वयं अथवा अपने अधिकृत अधिवक्ता एवं अभिकर्ता के माध्यम से अनुभागीय अधिकारी के समक्ष 23 मार्च 2023 तक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओड़िशा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में...

रायपुर/कांटाबांजी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने कांटाबांजी...

नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस का...

रायपुर। नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःखद बताया है।...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों...

अवैध प्लाटिंग पर चला जिला प्रशासन का डंडा: कलेक्टर...

रायपुर। ज़िले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज मंदिर हसौद में सीएमओ मंदिर हसौद एवं तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में...

ट्रेंडिंग