CG SEX रैकेट ब्रेकिंग: मकान मालिक अपने ही घर में चला रहा था देह व्यापर का धंधा… शिकायत मिलने पर पुलिस ने मारी रेड, दो युवती सहित 3 गिरफ्तार… आपत्तिजनक सामान भी किया गया जब्त, बाहर से युवती लाकर आरोपी चला रहा था सेक्स रैकेट

मकान मालिक अपने ही घर में चला रहा था देह व्यापर का धंधा, शिकायत मिलने पर पुलिस ने मारी रेड

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से बड़ी खबर आ रही है। जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान में रेड मारकर देहव्यापार में संलिप्त दो युवती और एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की युवक अपने ही मकान में बाहर से युवती लाकर देह व्यापर करवा रहा था। जब पुलिस को इसकी शिकायत मिली तब इस पर तत्वरित कार्रवाई कर मकान मालिक और दो युवतितों को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण पुलिस को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान में 21 वर्षीय लव कुमार भट्ट के द्वारा देहव्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिवरीनारायण थाना पुलिस ने पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। जवान ने ग्राहक बनकर मकान के मालिक से सौदा किया और बाहर खड़ी पुलिस की टीम को इशारा कर बुलवाया। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मकान मालिक लव कुमार भट्ट भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा। पुलिस ने अंदर कमरे की तलाशी ली तो दो युवती भी मिली।

गिरफ्तार युवतियों में 25 वर्षीय और 26 वर्षीय शामिल है। पकड़ी गई युवतियां कोरबा और लोरमी की रहने वाली है। पुलिस ने मकान के कमरों से मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...