फर्जी वेब सीरीज की तरह नोट उड़ाते दिखा युवक: चेहरे पर रूमाल बांधकर चलती कार से युवक ने उड़ाए नोट… VIDEO हुआ वायरल… देखिए

हरे पर रूमाल बांधकर चलती कार से युवक ने उड़ाए नोट

मल्टीमीडिया डेस्क। दिल्ली (Delhi) से सटे गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक अपनी चलती कार से नोट फेंकता दिख रहा है. पुलिस ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है. साथ ही मामले में केस दर्ज कर लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार की डिग्गी से नोटों को उड़ाया जा रहा है. वीडियो महज 15 सेकेंड का है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कार ड्राइव कर रहा है. वहीं दूसरा युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है. साथ ही वह कार की डिग्गी से पैसे सड़क पर फेंक रहा है.

वीडियो देखने से पता चल रहा है कि यह पूरा सीन रात के समय का है. उस वक्त रोड भी खाली थी. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. ऐसे में कार से नोट फेंकने वाले युवकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. रोड पर इस तरह की लापरवाही कार में सवार युवकों के साथ-साथ रास्ते पर चल रहे लोगों के लिए परेशानी में डालने वाला हो सकता था.

आए दिन देखने को मिलता है कि युवक और युवती सोशल मीडिया पर वायरल और फेमस होने के लिए अजीब-अजीब तरह की हरकत करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि इस तरह की हरकत उन पर भारी पड़ जाती है. वीडियो वायरल होने या पुलिस तक पहुंचने के बाद कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ता है. बता दें कि इस तरह के सीन फिल्मों में ही देखने को मिलते हैं, लेकिन जिस तरह रीयल लाइफ में ऐसे कार से नोट्स उड़ाए गए, वह पैसे के नशे को भी दर्शाता है. वहीं यह भी बताता है कि आज के दौर में लोग फेमस होने के लिए किस हद तक जा सकते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...