CG – युवती को मार्केटिंग कंपनी में ट्रेनिंग देने के बहाने बुलाया राजस्थान… फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और बना लिया न्यूड VIDEO… ब्लैकमेलिंग कर लगातार करता रहा यौन शोषण, बाद में आरोपी निकला शादीशुदा

युवती को मार्केटिंग कंपनी में ट्रेनिंग देने के बहाने बुलाया राजस्थान, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी यानि बिलासपुर की रहने वाली युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती से दुष्कर्म राजस्थान के युवक ने किया है। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले शादी का झांसा दिया फिर उसका न्यूड वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी युवती को ब्लैकमेलिंग कर के लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। युवती मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी थी, जिसे ट्रेनिंग देने के बहाने आरोपी ने राजस्थान बुलाया था। इसी दौरान उसने उसके साथ रेप किया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। दो साल से वह मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी है। इसी दौरान कंपनी के माध्यम से उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के ग्राम सकट में रहने वाले जगराम सैनी से हुई। दोनों आपस में एक-दूसरे से बात करते थे। करीब छह महीने पहले युवक ने युवती को ट्रेनिंग देने के बहाने राजस्थान बुलाया था। उसी समय युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया था। वहां छह महीने की ट्रेनिंग के बाद युवती वापस आ गई थी।

इसके बाद युवक अपने काम के सिलसिले में बिलासपुर आता था। तब वह युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाता था। यहां भी वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी दौरान उसने युवती को अपने शादीशुदा होने की जानकारी भी दी थी।

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन, बाद में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। तब उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दी। इसके बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसके न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। उसकी हरकतों से युवती तंग आ गई थी। फरवरी में युवक बिलासपुर आया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके साथ ही उसने उसके घर वालों को गाली देते हुए ब्लैकमेलिंग करने लगा, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। उसकी रिपोर्ट पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जगराम सैनी को अलवर स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...