नायक फिल्म जैसा CM बघेल ने युवक की समस्या का किया निराकरण; जशपुर से युवक पहुंचा CM हाउस भिलाई…. मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे से मिलकर बताई समस्या, नास्ता भी कराया; पाटन में सीएम से हुई मुलाकात, कलेक्टर को किया फोन… बस तक छोर कर आए OSD

भिलाई। कहते है की मुख्यमंत्री के ऊपर पुरे प्रदेश की जिम्मेदारी होती है। राज्य के सभी नागरिकों की उम्मीदे भी मुख्यमंत्री के ऊपर निर्भर रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें जशपुर जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला युवक अपनी फरियाद लेकर भिलाई-3 स्थित मुख्यमंत्री के CM निवास पहुंचा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और बेटे चैतन्य को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो वो लोग उस लड़के से मिले। उसकी समस्या सुनकर उसे मुख्यमंत्री से मिलवाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जशपुर कलेक्टर को फोन करके समस्या का समाधान किया।

मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के गांव बगईझरियां निवासी मुरलीधर यादव रविवार दोपहर भिलाई तीन स्थित मुख्यमंत्री के निवास पहुंचा। उसने वहां सुरक्षा गार्डों से मुख्यमंत्री से मिलने का आग्रह किया। उसने कहा कि उसने सुना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी समस्या रखने से समाधान हो जाएगा। युवक के बारे में सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री के परिजनों को बताया। इसके बाद उन्होंने युवक को अंदर बुलाया। चाय नास्ता करवाया। मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और बेटा चैतन्य बघेल उस युवक से मिले। युवक ने उन्हें समस्या बताई। युवक ने बताया कि जब उसने अपने दोस्तों से कहा कि वो मुख्यमंत्री से मिलने उनके घर जा रहा है तो वो लोग हंस दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिजनों ने युवक से बातचीत की और समस्या जानी। उसी दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पाटन में था। मुख्यमंत्री के ओएसडी युवक को अपने साथ लेकर पाटन गए और वहां उसकी मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई। मुख्यमंत्री ने युवक की समस्या को जाना। पाटन में युवक की समस्या को सुनने के बाद सीएम बघेल ने वहीं से जशपुर कलेक्टर को फोन किया। उन्होंने उस युवक की समस्या के समाधान का निर्देश दिया। इसके बाद दीपक ने अपनी समस्या समाधान के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और फिर वहां से CM के OSD ने युवक को जशपुर के लिए रवाना किया। दीपक ने कहा जैसा उसने सीएम के बारे में सुना था वैसे ही वो हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...