रायपुर में भिलाई के भाजयुमो नेताओं पर चली लाठी: भाजयुमो अध्यक्ष अमित, मयंक समेत कई कार्यकर्ताओं को पड़ी पुलिस की लाठी…आंसू गैस के गोले से भी घायल

भिलाई। भिलाई के भाजयुमो नेताओं ने रायपुर में खूब संघर्ष किया। विधानसभा घेरने के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं की झड़प पुलिस कर्मियों के साथ हुई। कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। लाठीचार्ज भी हुई। इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इन सबमें भिलाई के कार्यकर्ता चोटिल हो गए। कई पुलिस कर्मी भी इस प्रदर्शन में घायल हुए हैं।


भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई के युवा कार्यकर्ताओ द्वारा जिला अध्यक्ष अमित मिश्र के नेतृत्व मे “मोर आवास मोर अधिकार” विधानसभा घेराव के लिए सभा स्थल मे मंचीय समापन के बाद पूरे जोश के साथ निकल पड़े। भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने बताया कि, भूपेश सरकार के द्वारा बर्बर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले कार्यकर्ताओ पर छोड़े गए पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला टस से मस नहीं हुआ।

भाजपा युवा कार्यकर्ता पूरी कोशिश और पुलिस के बर्बर लाठी व आंसू गैस के गोले को झेलते हुए। चार बेरीगेटिंग को लांघ कर आगे अंतिम पड़ाव विधानसभा बेरीगेटिंग तक पहुँच गए। सरकार द्वारा पुलिस बल का काफी प्रयोग किया गया।


इस बल प्रयोग मे युवा कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई। इनमे प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अमित मिश्र, जिला उपाध्यक्त विशाल शाही, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहित झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता, शा स्वध्या प्रमुख बिरजू चौधरी, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, युवा नेता प्रदीप मल, जिला मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, युवा नेता गुरनाम सिंह, युवा नेता नागेंद्र राय आदि को चोटे आई।

प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भूपेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध किए गए घेराव के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा आज भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर किए गए लाठी चार्ज और आंसू गैस से हमले में भारतीय जनता युवा मोर्चा से प्रदेश कार्यकारिनी सदस्य बेमेतरा ज़िले के एक कार्यकर्ता केशव साहू के कमर में असि गैस का गोला फट्ट गया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए..

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

ट्रेंडिंग