हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के निर्माण में विलंब का मुद्दा MLA अरुण वोरा ने विधानसभा में उठाया; समय सीमा समाप्ति के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला विवि को स्वयं का भवन

रायपुर, दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष विधानसभा सत्र में लगातार सक्रियता से जनहित के मुद्दों के लिए मुखर हैं। अपनी उपस्थिति एवं लोकहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए दो बार उत्कृष्ट विधायक चुने गए वोरा ने बजट सत्र के दौरान स्व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के निर्माण में हो रहे अत्यधिक विलंब का मुद्दा उठाते हुए। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सवाल जवाब किया।

प्रश्न काल के दौरान वोरा ने छात्र हित में यूनिवर्सिटी के प्रसाशनिक भवन निर्माण से संबंधित सवाल उठाते हुए कार्यादेश की समय सीमा के दो वर्ष बाद भी अब तक निर्माण पूर्ण नहीं हो पाने का कारण पूछा। अपने जवाब में मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए 40 एकड़ भूमि आबंटित की गई है जिसके 1.01 एकड़ में निर्माण कार्य प्रगति रत है जिसकी पूर्णता हेतु मार्च 2021 की तिथि निर्धारित की गई थी किन्तु 80 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो सका है। वोरा ने पुनः प्रश्न करते हुए 11.92 करोड़ के कार्य मे विलंब के पीछे राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा मिशन एवं लोकनिर्माण विभाग व ठेकेदार के बीच विवाद की स्थिति से संबंधित सवाल किया जिसपर मंत्री पटेल ने कहा कि शीघ्र ही हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग को लोकार्पित किया जाएगा। फंड की कमी एवं विवाद जैसी परिस्थिति नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...