शार्ट वीडियो बनाने के चक्कर में स्टूडेंट ने गवाई जान: छत्तीसगढ़ में जान दांव पर लगा कर युवक बना रहा था Reel… उचाई से गिरने के बाद हुई दर्दनाक मौत… हादसे के पहले का VIDEO आया सामने; देखिये

छत्तीसगढ़ में जान दांव पर लगा कर युवक बना रहा था Reel, उचाई से गिरने के बाद मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक युवक की रील बनाने के चक्कर में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, युवक अपने दोस्तों के साथ कॉलेज कैंपस के बिल्डिंग में चढ़ कर वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान युवक का पैर फिसला और वो बिल्डिंग से निचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में छात्र के मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। ये घटना बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना इलाके का बताया जा रहा है।

देखिये VIDEO :-

बताया जा रहा है कि, जांजगीर-चांपा जिले के सरखो का रहने वाला आशुतोष साव पिता रविशंकर (22) सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था। वह अशोक नगर में किराए में रूम लेकर रहता था। शुक्रवार को वह दोस्तों के साथ कॉलेज गया था। कॉलेज में क्लासेस नहीं थी। इसके चलते वह दोस्तों के साथ गप्पे लड़ाने लगा। शाम करीब पांच बजे कॉलेज कैंपस में घूमते हुए आशुतोष अपने दोस्तों के साथ मोबाइल में रील्स बनाने के लिए छत में चढ़ गया। कॉलेज की बिल्डिंग में चढ़कर वह वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। उसके साथ उसके चार दोस्त भी थे। इसी दौरान जब छत की बगल में बने स्लैब पर वह चढ़, उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि, छात्र आशुतोष साव और उसके दोस्त छत में चढ़कर रील्स बना रहे थे। इस दौरान आशुतोष उछलने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिस जगह से वह नीचे गिरा, उस छत की ऊंचाई मात्र 20 फीट है। लेकिन, अचानक गिरने से वह संभल नहीं पाया और उसके सिर में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों से बातचीत करने के बाद मृतक छात्र के परिजन को इस घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन बिलासपुर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...