राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, बोले – आप उसे डराना चाहते हैं… जो पूरे देश को कह रहा “डरो मत”

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है “डरो मत”। इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में, जनता होगी, जननेता होगा, नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।

वहीं PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा-राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार का षडयंत्र है, हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। केंद्र विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। लोकसभा में अडानी के मामले को लेकर आवाज उठा रहे हैं, इसलिए उनकी सदस्यता को समाप्त कर दी गई। मोदी सरकार ने लोकतंत्र और प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया है। इससे बड़ा दुर्भाग्य देश के लिए नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि, आज शाम 5 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के साथ जूम मीटिंग है। देश के सभी बड़े नेता मीटिंग में शमिल होंगे। आगे की रणनीति पर बैठक में चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...