दुर्ग में एग्जाम देने गए थे स्टूडेंट्स, मोबाइल हो गए पार; आरोपी को पुलिस ने पकड़ा… सभी मोबाइल बरामद; जानिए कैसे चोर तक पहुंची पुलिस

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरहसल आरोपी ने परीक्षा देने आए छात्रों की गाड़ी की डिक्की से 3 मोबाइल पार कर दिए थे। शुक्रवार को प्रार्थी ने मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके अनुसार 13 मार्च 2023 को अपने दोस्त गौतम और योगेश के साथ बीए की परीक्षा देने दोपहर 2.30 बजे के करीब साइंस कॉलेज दुर्ग गए थे। जहां पर अपनी एक्टीवा को खड़ी कर एक्टीवा की डिक्की में तीनों अपना मोबाईल फोन रखकर परीक्षा देने अंदर चले गये। जब उन्होंने परीक्षा देकर वापस आकर देखे तो मोबाईल फोन डिक्की में नही था।

दुर्ग के मोहननगर थाना में अपराध क्रमांक 146 / 2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाया गया। पतासाजी हेतु विशेष सूत्र लगाये गये, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर उनका विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया। जिससे आरोपी का अस्पष्ट फूटेज प्राप्त किया गया।

जिसे विशेष सूत्रों के माध्यम से लोगों को दिखाकर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि फूटेज से मिलता जुलता एक आदमी ग्रीन चौक के पास मोबाईल फोन बेचने के लिये लोगों से चर्चा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ग्रीन चौक के पास गणेश वर्मा नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सोमनी राजनांदगाव निवासी गणेश वर्मा (26) के रूप में हुई है।

आरोपी प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा। सक्ति से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि, करीब 10 दिन पूर्व वो अपनी बहन को परीक्षा देने साइंस कॉलेज दुर्ग छोड़ने गया था। जहां पर एक एक्टीवा की डिक्की से 3 एंड्रायड मोबाईल फोन की उसने चोरी की थी और वो मोबाइल को बेचने के लिये प्रयास कर रहा था।

आरोपी के कब्जे से 1 वनप्लस 9 प्रो, 1 पोको एक्स-3, 1 ओप्पो वन राईनो एक्स- 3 जिसकी कुल कीमत 1 लाख रूपये बताई जा रही है बरामद कर जब्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना मोहननगर से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

IPS GP सिंह की पुलिस विभाग में होगी जल्द...

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के कंपल्सरी रिटायर किए गए अफसर जी.पी.सिंह की बहाली और विभाग में वापसी पर विचार चल रहा है। इस सिलसिले...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट: चपेट में आने से युवती...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट क खबर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र...

दुर्ग पुलिस का 21 डेज चैलेंज: 21 दिन हेलमेट-सीट...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा खास पहल करते हुए 21 डेज चैलेंज की शुरुआत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस...

ट्रेंडिंग