Bhilai Politics News: संगठन में दायित्व के लिए दया सिंह ने माना BJP प्रदेश अध्यक्ष साव का आभार; मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा… बजट के दिन शहर सरकार को घेरने बनाई रणनीति से कराया अवगत

भिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने शिष्टाचार भेंट-मुलाकात की। इस मुलाकात में दया सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव का आशीर्वाद मांगा और संगठन में दिए दायित्व के लिए आभार माना और कहा कि वे आने वाले दिनों में लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बेहतर काम करते रहेंगे।

दया सिंह ने साव को बताया है कि आने वाले 31 मार्च को भिलाई शहर का बजट पेश होने वाला है। उस बजट में भाजपा पार्षदों की क्या रणनीति होगी? कैसे कांग्रेस की शहर सरकार को घेरा जाएगा‌? इन तमाम विषयों पर चर्चा हुई है। दया सिंह ने कहा कि कांग्रेस की शहर सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। जिन वार्डों में भाजपा पार्षद है, वहां काम नहीं के बराबर हो रहा है।

जबकि, कांग्रेस समर्थित वार्डों में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दया ने सेक्टर-7 ग्राउंड में हुए भ्रष्टाचार के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी है। इस विषय को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा और कांग्रेस की सरकार के खिलाफ मुद्दा बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...