छत्तीसगढ़ में ED बैक इन एक्शन: कई शहरों में छापे… बड़े उद्योगपति समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED ने एक बार फिर कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक विधायक और बड़े उद्योग समूह के मालिक समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर रेड मारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर हसौद के पास बहनाकाड़ी गांव के जमीन दलाल और VIP करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ED ने दबिश दी है। एक कांग्रेस नेता के दफ्तर में भी ED की कार्रवाई जारी है।

DB डिजिटल के अनुसार, बिलासपुर और रायगढ़ में भी छापे की खबर है। हालांकि एजेंसियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन सुबह से ही विधायक समेत बाकी और लोगों के निवास के बाहर CRPF की फोर्स को जांच करने आए अधिकारियों को सुरक्षा देते देखा गया। जिनमें महिला और पुरूष दोनों ही अधिकारी शामिल हैं।

ED की टीम सुबह से कार्रवाई के लिए पहुंची हुई है और जितने भी ठिकानों पर दबिश दी गई है वहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मामले को कोल कारोबार में हुई मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में ED की गतिविधियां बढ़ी है। इससे पहले ED ने कई कांग्रेस नेताओं और उससे पहले अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...