दुर्ग। जिले में बेरोजगारी भत्ता को लेकर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से शुरू हो गई है। जिले के युवा ऑफिशियल साईट www.berojgaribhatta.cg.nic.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर रहें है। पहले दिन संध्या तक स्थिति में अधिकारी पुष्टि के अनुसार 298 युवाओं ने अपना ऑनलाइन पंजीयन करा लिया है। जिला प्रशासन भी बेरोजगारी भत्ता योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सक्रिय है । इस दिशा में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में योजना बद्ध तरीके से पंजीकरण को लेकर रणनीति का निर्माण किया गया है। जिसमें जिले सभी च्वाईस सेंटर में युवाओं को मात्र 40 रूपए की दर पर ऑनलाईन पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जिसमें ऑनलाईल पंजीयन की दर 30 रूपए, स्केनिंग दर 5 रूपए व प्रिंटिग दर 5 रूपए निर्धारित की गई है। इससे युवा जिनके पास ऑनलाईन फार्म भरने के लिए पर्याप्त सेटअप नहीं है, वो भी च्वॉईस संेटर व रोजगार पंजीयन केन्द्र के माध्यम से असानी से पंजीयन करा सकते है।
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू: चॉइस सेंटरों से पंजीयन कराने पर लगेगा 40 रुपए… पहले दिन दुर्ग से 298 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

खबरें और भी हैं...संबंधित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...
Aditya -
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...
तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...
हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...
भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...
Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...
दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...
