भिलाई निगम में बजट के बाद हुआ मिलेट्स का लंच; हेल्थी खाने का मेयर, कमिश्नर, पार्षद एवं पत्रकारों ने उठाया लुफ्त… 9 प्रकार के स्पेशल डिश, मुंह में आ जाएगा पानी; देखिये क्या-क्या था शामिल…?

  • 9 टेस्टी डिश थे थाली में शामिल
  • भिलाई में जल्द शुरू होगा मिलेट्स कैफे

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मिलेट्स को प्रमोट किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई के साधारण सम्मिलन बजट 31 मार्च को था। साधारण सम्मिलन की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद पौष्टिक आहार से युक्त मिलेट्स का महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य तथा मीडिया कर्मियों ने खूब आनंद लिया।

9 टेस्टी डिश थे थाली में शामिल
मिलेट्स के भोजन में 9 प्रकार के व्यंजन को शामिल किया गया था। सभी व्यंजन की खासियत अलग ही है। व्यंजन में कोकोनट मिक्स चटनी, रागी फ्राई इडली, रागी उत्तपम, कोदो बिरयानी, बाजरा गुड और मक्खन की रोटी, फॉक्सटेल खिचड़ी, देसी गाय के दूध से बनी कढ़ी, रागी फ्राई इडली तथा कुटकी से बनी खीर को शामिल किया गया था।

भिलाई में जल्द शुरू होगा मिलेट्स कैफे
यह व्यंजन काफी प्रकार के रोगों को दूर करने में भी सहायक है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में भिलाई निगम के साधारण सम्मिलन में पहली बार मिलेट्स को भोजन के रूप में शामिल किया गया था। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन भी नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने मिलेट्स भोजन की तैयारी कराई थी। भोजन के रूप में इसे लोगों को परोसा गया, जिसका पहली बार सभी ने लुफ्त उठाया। भिलाई में भी शीघ्र ही मिलेट्स कैफे खोले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि आम लोगों को भी इसका फायदा मिल सके तथा मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुफ्त लोग उठा सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...