CG – “मेरे साथ गलत हुआ है, मुझे न्याय चाहिए, नहीं उठूंगा, मर जाऊंगा” कहते हुए तहसीलदार के गाड़ी के सामने लेट गया युवक, जानिए क्या है पूरा मामला, देखिए VIDEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ’’मैं नहीं उठूंगा, न्याय होना चाहिए’’ की गुहार लगाते हुए एक युवक तहसीलदार के गाड़ी के सामने लेट गया। इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला बलौदाबाजार जिले के टुण्ड्रा तहसील के ग्राम हासुवा में अतिक्रमण हटाने को लेकर है। यदि मेरा घर तोड़ा गया है तो सबका घर तोड़ना चाहिए। ऐसे नहीं चलेगा। इस बात को लेकर युवक और उसके साथी काफीे देर तक तहसीलदार से बहस करते रहे।

कसडोल ब्लॉक के टुन्ड्रा तहसील के हसुवा गांव में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। यही वजह है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले रेशमलाल, टीकम साहू, राजेश कुमार और श्यामलाल को नोटिस दिया गया था। नोटिस में अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्देश दिए गए थे। बताया गया कि नोटिस के बाद भी इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस बीच अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार चित्ररेखा चन्द्रवंशी खुद अपनी टीम के साथ शनिवार को गांव पहुंच गई। इसके बाद टीकम साहू के घर को तोड़ दिया गया। बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद टीकम साहू के बेटे योगेश साहू ने हंगामा कर दिया। बताया ये भी गया है कि टीकम के यहां कार्रवाई करने के बाद तहसीलदार वापस लौट रही थीं। बाकी के घरों को तोड़ा नहीं गया था। ये देखकर योगेश औऱ नाराज हो गया और उसने तहसीलदार से विवाद करना शुरू कर दिया। वो जमीन पर लेट गया और कहने लगा कि ये गलत है। केवल मेरे घर को तोड़ा गया है हमसे भेदभाव किया जा रहा है।

उधर, पुलिस की टीम भी मौके पर थी। पुलिस ने किसी तरह से तहसीलदार की गाड़ी के सामने से युवक को हटाया। तब जाकर तहसीलदार रवाना हुईं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि जिसके खसरे का नोटिस है। वो तोड़ा गया है। मैं आपके हिसाब से कार्रवाई नहीं करू्ंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अर्नब चक्रवात से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने...

भिलाई/मुंगेली। प्रदेश में अर्नब चक्रवात के प्रभाव से हुई भारी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटाई के लिए तैयार...

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार सुबह प्रदेशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई...

कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में सीएम साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भूपेश बघेल ने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले में कांग्रेस ने प्रारंभिक...