CG के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: अब NPS/OPS चयन के आधार पर होगा वेतन भुगतान… आदेश हुआ जारी… पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है। पेंशन एवं भविष्य निधि विभाग की तरफ से सभी ट्रेजरी को निर्देश दिया गया है कि पेंशन विकल्प के आधार पर वेतन देयक तैयार किया जाये। OPS यानी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद 288271 कर्मचारियों ने OPS का चुनाव किया है वही महज 2272 शासकीय कर्मचारियों ने एनपीएस का चयन किया है वही 8575 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने किसी भी प्रकार का विकल्प नहीं चुना है।

राज्य सरकार ने कर्मचारियों से विकल्प मांगा था कि वो पुरानी पेंशन योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं या फिर NPS के साथ ही बने रहना चाहते हैं। राज्य सरकार के निर्देश के बाद राज्य के कर्मचारियों ने NPS और OPS का विकल्प पत्र भरकर जमा किया है। शासन ने अब तय किया है कि मार्च 2023 से वेतन भुगतान करते शासकीय कर्मचारी द्वारा चुने गए विकल्प के अनुसार उनके खाते में वेतन डाला जाएगा और कटौती की गई राशि उनके चयनित OPS/NPS अकाउंट में डाला जाएगा। इधर 8575 कर्मचारियों ने किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया है उनके वेतन में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं होगी और उनके संबंध में अंतिम निर्णय होने के पश्चात आवश्यक कटौती एरियर के रूप में की जाएगी।

पढ़िए आदेश

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...