बिरनपुर अपडेट – 40 हजार का मिलेगा इनाम: बेमेतरा में हत्या मामले में हत्यारों की सूचना देने पर मिलेगा 40 हजार का इनाम… SP के बाद IG ने भी किया इनाम का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुई पिता-पुत्र की हत्या करने वालो पर बेमेतरा SP आई कल्याण एलिसेला ने इनाम घोषित किया था। बिरनपुर में हुई दो मौत मामले में जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। लेकिन अब पुलिस ने सुराग देनें वालों के लिए 40 हजार के इनाम की घोषणा की है।

बिरनपुर में हुई 2 हत्या करने वालों का पता बताने पर 40 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। जिसमें 30 हजार की राशि दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा देंगे। जबकि 10 हजार रुपए का इनाम दुर्ग पुलिस अधीक्षक देंगे। मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

बिरनपुर शक्तिघाट क्षेत्र में रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद बिरनपुर की हत्या कर दी गयी थी। उपरोक्त प्रकरण को लेकर अब तक अरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लिहाजा एसपी और आईजी ने सुराग देने वालों के लिए पुरस्कार का ऐलान किया है। एसपी के मुताबिक जो कोई व्यक्ति किसी प्रकार से ऐसी कोई सूचना/जानकारी देगा, जिसके आधार पर उपरोक्त घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी/ गिरफ्तारी हो सकेगी, ऐसी सूचना देने वाली व्यक्ति को 40,000 /- (चालीस हजार रूपये ) की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...