CG के लॉज में MP के युवक की मिली लाश: रात में खाना खा के सोया… सुबह उठा ही नहीं… रूम में साथ में सो रहे टीचर को नहीं लगी भनक, परिवार वालों ने मौत पर उठाए सवाल

Dead body of MP’s youth found in CG’s lodge

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक युवक की लाश मिली है। लॉज में मध्यप्रदेश के एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है की युवक के साथ कमरे में रिटायर्ड टीचर भी ठहरा हुआ था। सुबह जब नींद खुला तो वहा वॉक पर चले गया। जब वो वापस आया तब भी युवक सो रहा था। इस दौरान MR की मोबाइल की घंटी बजी, तब भी वह नहीं उठा। इससे घबराए टीचर ने लॉज के कर्मचारियों को जानकारी दी।

इधर, परिजनों ने अचानक हुई मौत पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। टीआई प्रदीप आर्या के मुताबिक मृतक तरूवेंद्र तिवारी (40) सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के मझगंवा गांव का रहने वाला था। वह किसी मेडिकल कंपनी में MR का काम करता था।

तरूवेंद्र तिवारी रायपुर में किराये का मकान लेकर रहता था। बुधवार को किसी काम के सिलसिले में शहर आया था। काम निपटाने के बाद वे जूनी लाइन स्थित संतोष लाज में ठहरे थे।

लॉज के जिस कमरे में MR ठहरा था। उसी में रायगढ़ निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक भी रुके थे। दोनों देर रात तक आपस में बातचीत कर रहे थे। रिटायर्ड टीचर की सूचना पर लॉज के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर उसे जगाने की कोशिश की। शरीर में जब कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद वो लोग भी शुक्रवार शाम तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

इधर, तरूवेंद्र तिवारी की अचानक हुई मौत पर परिजनों ने सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि उसकी डेड बाडी का रंग बदल गया था, जिससे या तो उसे जहर दिया गया होगा या फिर कोई और वजह होगी। जिसके चलते शरीर का कलर चेंज हो गया था। ऐसे में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजनों ने बताया कि तरूवेंद्र पिछले 5 साल से काम के सिलसिले में बिलासपुर आ रहा था। लॉज में भी उसकी पुरानी जान पहचान थी। वह उसी लॉज में ठहरता था। गुरुवार की शाम 6.30 बजे उसकी आखिरी बार बात हुई थी, तब वह बिल्कुल नार्मल था और एकदम स्वस्थ्य था। इसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर से परिवार के लोग हैरान हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – देह व्यापर का खुलासा: पुलिस ने पति-पत्नी...

Prostitution racket exposed क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहसपुर लोहारा पुलिस ने...

डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर दौरे पर: 5 जिलों...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने 3 दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 5 जिलों नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा का सड़क...

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM)...

रायपुर। देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक...

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े...