CG ब्रेकिंग: PHE मंत्री रुद्र गुरु की तबीयत बिगड़ी… स्टेट प्लेन से ले जा रहे हैदराबाद… मिलने पहुंचे विस अध्यक्ष महंत, सीएम बघेल ने फोन पर पूछा हालचाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। PHE मंत्री रुद्र कुमार गुरु की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने उनसे बात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उनका इलाज रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था।

बता दें, पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती है मंत्री रूद्र कुमार, डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें ब्लड इन्फेक्शन हुआ है, जिसकी वजह से लगातार वजन घट रहा है। हालांकि उनका इलाज जारी है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंत्री रूद्र कुमार से रामकृष्ण हॉस्पिटल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, इसके अलावा डॉक्टरों से बातचीत करके उच्चतम इलाज की बात कही है। सीएम भूपेश बघेल ने भी मंत्री रूद्र कुमार का हालचाल पुछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...