CG – यूपी से मिलने आया दोस्त, होटल में बुलाकर किया रेप: शेयर चैट पर हुई दोस्ती, सीजी आया मिलने, दोस्ती का वादा करके मिलने बुलाया होटल में… फिर नाबालिग से किया दुष्कर्म… रेप के बाद ले जा रहा था उत्तर प्रदेश, तभी पहुंच गई पुलिस

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने शेयर चैट पर नाबालिग लड़की से दोस्ती की और उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। फिर उसने उसके साथ रेप किया और लड़की को उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था।इस दौरान पुलिस ने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बुधवार 19 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी अचानक लापता हो गई है। महिला ने कहा कि उसने अपनी बेटी को हर जगह तलाश लिया है, लेकिन वो कहीं नहीं मिल रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की तलाश शुरू की। इस बीच बुधवार रात पुलिस पे-ट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी।

पुलिस ने गुमशुदा लकड़ी की फोटो से इस नाबालिग का मिलान किया। तो पता चला कि ये लापता लड़की ही है। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग का रेस्क्यू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना परिचय गोरखपुर निवासी मेराज अंसारी के रूप में दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती कुछ महीनों पहले शेयर चैट के जरिए लड़की से हुई थी। इसके बाद दोनों घंटों एक-दूसरे से शेयर चैट के जरिए संपर्क में रहने लगे। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। वो लड़की से मिलने 2 दिन पहले गौरेला पहुंचा। यहां वो एक होटल में रुका हुआ था। वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी केवल दोस्ती थी। उसने 2 दिन पहले कहा कि वो गौरेला उससे मिलने के लिए आया हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...