चकाचक हो रही है दुर्ग शहर की सड़कें… इस वार्ड में 13 लाख रूपए से डामरीकरण कार्य का MLA अरुण और मेयर धीरज ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। दुर्ग शहर में नगर निगम के वार्ड नंबर-43 में 13 लाख रुपए से डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। वार्डवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बारिश के मौसम में भी लोग आसानी से आ-जा सकेंगे। इसके लिए सोमवार को विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। पार्षदो की डिमांड पर विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राशि की मांग की गई थी। जल्द वार्डो के इस अंदरूनी सड़कों और नालियों की स्थिति में सुधार हो रहा और सुविधाएं बढ़ेगी।

जानिए कहां से कहां तक होगा डामरीकरण कार्य
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वार्ड के लोग विगत कई दिनों से वार्ड पार्षद व वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू एवं वार्ड के रहवासियों द्वारा मांग की गई थी। वार्ड 43 मुक्त नगर गोयल के घर से गुप्ता के घर तक एवं तुलाराम साहू से सागर हार्डवेयर तक,और पटवारी ऑफिस से बाला अपार्टमेंट तक इसके अलावा जैन किराना स्टोर्स से फुटू के घर तक व दुर्गा मंदिर से विजय पेंटर के घर तक 13 लाख से डामरीकरण कार्य किया जाएगा।

वार्ड की जनता कर रही थी मांग
डामरीकरण कार्य के लिए वार्ड की जनता मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। इस दौरान पार्षद दीपक साहू,संजय कोहले, भास्कर कुंडले,उप अभियंता स्वेता महलवार,सुमित वोरा समेत बड़ी संख्या में नागरिकगण भी मौजूद थे।भूमिपूजन के बाद विधायक अरुण वोरा ने कहा कि अच्छी सड़कों के बनने के बाद शहर क्षेत्र के नागरिको को आने जाने में भारी सुविधा मिलेगी और समय भी बचेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...