छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने इन 8 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट… तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी और गरज चमक के साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जगहों में देर शाम से तेज हवाओं का दौर जारी रहा। कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी जानकारी मिली है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार प्रदेश के कई हिस्सों केलिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति पश्चमी विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जिसके मुताबिक प्रदेश के 8 जिलो में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गयी है। कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, पेंड्रारोड, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम और कोरबा जिले को लेकर अलर्ट जारी की गयी है। वहीं इन जिलो के साथ इनसे लगे जिलो में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। उपरोक्त कारणों से आज 28 अप्रैल को कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, पेंड्रारोड, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम और कोरबा में गरज के साथ बारिश होने की संभाभाना है वहीँ इन जिलों को छोड़कर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है… दक्षिण से आ रही हवाओं ने प्रदेश के तापमान को प्रभावित किया है और आज रायपुर में 36. 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना भी जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...