UPSC NDA II FINAL RESULT 2022: दुर्ग के युवक की बिग अचीवमेंट… अमिश का महज 18 साल की उम्र में NDA में हुआ चयन, AIR 232… ट्रेनिंग के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट

दुर्ग। दुर्ग के 18 साल के युवक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोरसी दुर्ग निवासी अमीश सिंह ने एनडीए चयन परीक्षा में 232 रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन 2022 के एनडीए 150 में हुआ है। परीक्षा में देशभर से कुल 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 6 हजार उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी। 5 दिन साक्षात्कार के बाद 400 उम्मीदवारों का चयन हुनआ। इनका मेडिकल हुआ।

इसके बाद अमीश का SSB इलाहाबाद में इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण में पास होने के बाद अमीश का चयन हुआ। कुछ दिनों इसकी अंतिम चयन सूची जारी की गई। अब अमीश ट्रेनिंग के लिए जुलाई में पुणे जाएगा। तीन साल के ट्रेनिंग के बाद उन्हें कैडर अलॉट होगा और वे लेफ्टिनेंट के पद पोस्ट होंगे।

उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई डीपीएस में की। इसके बाद एनडीए में जाने के लिए गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा चले गए। उनके पिता राजेश कुमार सिंह निजी कंपनी के बिजली संयंत्र विभाग में उप महाप्रबंधक हैं। उनके दादा जामगांव-एम के स्कूल में शिक्षक थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...