भिलाई में अवैध तरीके से ट्रैन टिकट बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़; RPF की टीम ने दबिश दे कर दो दलाल को पकड़ा… जानिए कैसे करते थे रिजर्वेशन के नाम पर कालाबाजारी

भिलाई। भिलाई में अवैध तरीके से रेलवे टिकट बेचने वालों को रेलवे प्रोटेक्शन फाॅर्स (RPF) ने अरेस्ट किया है। रेलवे टिकट का अवैध कारोबार करने वाल के खिलाफ अभियान चलाकर आरपीएफ की टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की है। आरपीएफ निरीक्षक पूर्णिमा राय बंजारे ने बताया की भिलाई पावर हाउस स्थित पी.आर.एस काउंटर की शिकायत मिलने पर पैनी नजर लगी हुई थी। इस दौरान तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जिसे आरपीएफ की टीम ने पी.आर.एस काउंटर के पास घेराबंदी कर दो को पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम 98 के शिवमंदिर के पीछे महात्मा गांधी नगर पावर हाउस वार्ड नं 26 कैंप 02 निवासी अंकित कुमार द्विवेदी पिता नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी 26 वर्ष, पेाल नं 20 बाबा कॉलोनी ,कैंप 2 पावर हाउस आकाश केशरवानी पिता शिवराम केशरवानी 32 वर्ष को पकड़ा गया। सद्दाम नामक युवक भीड भाड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपियों से आरपीएफ ने पूछताछ किया तो बताया कि रेलवे काउंटर टिकट का मिलकर अवैध कारोबार करते है।

सीआरपीसी के नियमो का पालन करते हुए उनके पास रखे हुये रेलवे काउंटर टिकट व भरे, खाली आरक्षण मांग पत्र अधिकार पत्र की मांग करने पर युवकों द्वारा पेश नहीं किया गया। स्वयं के लालच के लिए युवकों ने रेलवे का नुकसान पहुंचा रहे थे। आरोपियों के पास से आरपीएफ ने रेलवे टिकट तत्कल 4 हजार 320 रूपये का और मोबाइल, नगदी 5 हजार 180 रूपये बरामद किया। आकाश के पास से नगद 5 सौ रूप्ये जब्त किया गया। आरोपियों ने बयान में आरपीएफ को बताया कि आईआरसीटीसी की अपनी पर्सनल यूजर आईडी उपयोग करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्रवाई किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...