CG – मिर्ची मांगने के बहाने नाबालिग से रेप: घर में अकेली नाबालिग को देख युवक की नियत हुई खराब, जबरदस्ती दरवाजा बंद कर के दुष्कर्म के वारदात को दिया अंजाम

मिर्ची मांगने के बहाने नाबालिग से रेप,घर में अकेली नाबालिग को देख युवक की नियत हुई खराब

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिग से समान मांगने के बहाने आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह मामला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर बाबापारा की है।

बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी 26 साल के युवक को महज 5 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मिर्ची मांगने के बहाने नाबालिग पीड़िता को घर पर अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। कटघोरा थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अप्रैल को दोपहर तकरीबन 12 बजे मिर्ची मांगने के बहाने युवक मंगल गोस्वामी पिता समारू गोस्वामी उम्र 26 वर्ष उसके घर आया और घर में उसे अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने अपने उच्च अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन पर दुष्कर्म के आरोपी मंगल गोस्वामी की पतासाजी कर घटना के महज 5 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। इस कार्यवाही में कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, एएसआई जितेन्द्र यादव, महिला आरक्षक सावित्री कोर्राम, आरक्षक भुवनेश्वर आदिले, पुरंजन साहू, महिला आरक्षक रीटा किस्टीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...